मुख्य संवाददाता, सितम्बर 20 -- यूपी सरकार ने तृतीय श्रेणी के कई पदों पर होने वाली भर्ती में अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 40 साल कर दी है। अभी तक इन पदों की आयु सीमा 28 या 32 साल थी। इस बदलाव का फायदा उन बेरोजगार प्रतियोगियों को होगा जो भर्ती के इंतजार में ओवरएज हो चुके हैं। भर्ती का विज्ञापन जारी होने के बाद इनकी ओर से आयु सीमा में इजाफा करने की मांग की जाती थी। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद ने छह सितंबर को प्रयोगशाला तकनीकी संवर्ग में भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 32 साल से बढ़ाकर 40 साल कर दी है। इसी विभाग में लेखपाल एवं सर्वेयर की भर्ती के लिए भी आयु सीमा 32 साल से बढ़ाकर 40 वर्ष कर दी गई है। पहले इन पदों पर विज्ञापन निकालकर सीधे भर्ती की जाती थी, लेकिन अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को चयन की जिम्मेदारी दी गई है और लिखित परीक्षा के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.