विधि संवाददाता, जून 3 -- UP Panchayat News : उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव होने तक के लिए ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने का मामला हाई कोर्ट पहुंच गया है। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में वर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रदेश में पंचायत चुनाव होने और नए प्रधान चुने जाने तक प्रशासक नियुक्त करने संबधी योगी सरकार के आदेश को चुनौती दी गई है। न्यायालय ने मामले में राज्य सरकार के अधिवक्ता को सरकार से समुचित दिशा निर्देश प्राप्त कर पक्ष रखने को कहा है। बुधवार को भी सुनवाई होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ और न्यायमूर्ति एके चौधरी की अवकाशकालीन पीठ ने स्थानीय अधिवक्ता ओम प्रकाश प्रजापति की ओर से दाखिल एक जनहित याचिका पर पारित किया है। याचिका में ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने संबधी राज्य सरकार के 25 मई के आदेश को चुनौती दी गई है। कहा गया है ...