संवाददाता, जुलाई 13 -- Gram Pradhan News: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव होने तक ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने की याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई टल गई है। हाई कोर्ट की एकल पीठ ने छह हफ्ते के लिए सुनवाई टाल दी है। न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की एकल पीठ ने लखनऊ खंडपीठ में यही मुद्दा लंबित होने पर सुनवाई टाली है। कोर्ट ने कहा कि लखनऊ खंडपीठ के सामने समान मामले की सुनवाई चल रही है। ऐसी स्थिति में हाई कोर्ट की एकल पीठ में सुनवाई संभव नहीं है। इसके साथ ही कोर्ट ने इस याचिका को छह हफ्ते बाद सूचीबद्ध करने का निर्देश भी दिया। बता दें कि इलाहाबाद हाई कोर्ट में ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए जाने के प्रदेश सरकार के 25 मई के अध्याधेश को चुनौती देने वाली याचिका पर प्रदेश सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा गया था। वह आदेश न्यायमूर्ति ...