यूपी में ग्राम प्रधानों के बाद अब जिला पंचायत अध्यक्ष भी प्रशासक बने? कल खत्म होना है कार्यकाल
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- यूपी में योगी सरकार ने जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाने का निर्णय लिया है। शनिवार को इनका पांच साल का कार्यकाल खत्म हो रहा था। ऐसे में यह निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष ही अगला चुनाव होने तक प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे। यह पहला मौका है जब इन्हें प्रशासक के रूप में जिला पंचायत की कमान सौंपी गई है। प्रमुख सचिव, पंचायती राज अनिल कुमार की ओर से शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक के रूप में नियुक्त किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। सभी 75 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल शनिवार को खत्म हो रहा था। वर्ष 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीतकर आए जिला पंचायत अध्यक्षों की पहली बैठक 12 जुलाई 2021 को हुई थी। ऐसे में पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर इन निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्षों को ही प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.