यूपी में गैंगस्टर को गोलियों से भून डाला, बेटी की दवाई लेकर लौटते समय घेरकर हत्या
बिलासपुर (रामपुर), अक्टूबर 8 -- यूपी के रामपुर में वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब वह अपनी बेटी की दवाई लेकर पैदल घर लौट रहा था। बाइक सवार तीन नकाबपोश हमलावरों ने सरेराह उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पांच गोलियां लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव सुभाषनगर डिबडिबा में हुई। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में कई टीमें लगाई हैं। गैंगस्टर कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था। उत्तराखंड सीमा से सटे गांव सुभाषनगर डिबडिबा निवासी संदीप सिंह चौहान उर्फ सनी उर्फ सनिया (30) गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे गांव के मेडिकल स्टोर से अपनी बेटी के बुखार की दवाई लेकर पैदल घर लौट रहा था। वह अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने पहुंचा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.