यूपी में गिरफ्तार कुख्यात मनिन्द्र मिश्रा को प्रोडक्शन वारंट पर गोपालगंज लाएगी पुलिस
गोपालगंज, अगस्त 19 -- गोपालगंज। जिले के भोरे थाने के जगतौली ओपी के लाला छपरा बाजार में सथित सोने-चांदी की दुकान में लूटपाट करने के मामले में फरार कुख्यात बदमाश मनिन्द्र मिश्रा को यूपी की पुलिस व एसटीएफ ने दबोच लिया है। एसपी विनय तिवारी ने बताया कि यूपी की पुलिस कुख्यात बदमाश को कुछ नशीले पदार्थ के साथ पकड़ी है। जिसे वहां की पुलिस जेल भेज रही है। उन्होंने बताया लाला छापर बाजार में स्थित सोने व चांदी की दुकान में लूटपाट के मामले में उससे पूछताछ करने के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लाया जाएगा और यहां के जेल में उसे रखा जाएगा। इसके बाद उसे रिमांड पर लेकर लूटपाट के बारे में पूछताछ की जाएगी। वारदता को अंजाम देने के समय कौ-कौन बदमाश उसके साथ मौजूद थे। बताया जा रहा है कि कुख्यात बदमाश मनिन्द्र मिश्रा जिले के कटेया थाने के सुल्तानपुर गांव के छेअी मिश्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.