लखनऊ, मई 25 -- यूपी में भीषण गर्मी के बीच बिजली की डिमांड अब तक के सबसे अधिकतम स्तर पर पहुंच चुकी है। रविवार को डिमांड ने पिछले साल का भी रिकार्ड तोड़ दिया। बढ़ती डिमांड के बीच पूरे यूपी में बिजली संकट बना हुआ है। लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं। इस बिजली संकट का कारण केवल डिमांड और वितरण लाइनों में गड़बड़ियां ही नहीं हैं। इतनी डिमांड के बाद भी कई तापीय बिजली परियोजनाएं कई-कई दिनों के लिए बंद रहीं। ये पावर प्लांट यूपी और अन्य राज्यों में लगे हैं। पावर कॉरपोरेशन ने इनसे बिजली खरीद का करार किया है। जानकारों के मुताबिक इन पावर प्लांट के बंद होना भी राज्य में अघोषित बिजली कटौती का बड़ा कारण है। तापमान काफी ज्यादा है। इसके अलावा लू चल रही है। ऐसे हालात में बिजली की मांग काफी बढ़ गई है। दिन और रात में बिजली की मांग एक जैसी बनी हुई है। 22 मई को अब तक...