नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- UP News: यूपी के जिलों में तैनात बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बढ़ती चिलचिलाती धूप और गर्मी के आधार पर जिलों में प्राथमिक स्कूलों के समय में बदलाव कर सकेंगे। शासन ने इसके लिए सभी बीएसए के नाम निर्देश जारी कर दिए हैं। कई जिलों मसलन जालौन, हमीरपुर, औरैय्या, चन्दौली व जौनपुर आदि जिलों के बीएसए ने इसका अनुपालन करते हुए अपने जिले में स्कूलों के समय में परिवर्तन के आदेश जारी कर दिए हैं। दूसरी तरफ बेसिक शिक्षा विभाग ने राहत आयुक्त एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के निर्देशों के आधार पर प्रदेश भर के परिषदीय स्कूलों के लिए गर्मी से बचाव के एडवाइजरी जारी कर बच्चों को भीषण गर्मी एवं लू से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है।अभी स्कूलों का समय सुबह 8.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक है वर्तमान में स्कूलों का समय...