नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- UP News: उत्तर प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से जारी चिलचिलाती धूप और 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के पार जाते तापमान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी और लू (Heatwave) के प्रकोप से स्कूली बच्चों को बचाने के लिए शासन के निर्देश पर प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिलों में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। छुट्टी के वक्त चिलचिलाती दोपहर में घर लौटते बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। ज्यादातर जिलों में 12.30 या 12 बजे छुट्टी होगी। हालांकि सवाल उठ रहा है कि 12 या 12.30 पर तो सबसे ज्यादा तीखी धूप होती है। ऐसे में बच्चों को राहत कैसे मिल सकेगी?किस जिले में क्या होगा नया समय? विभिन्न जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार समय में परिवर्तन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.