यूपी में खाना बनाते समय सिलेंडर फटा: तेज धमाके के साथ दो मंजिला मकान ढहा, मासूम समेत चार की मौत
फतेहपुर, सितम्बर 28 -- Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में अचानक सिलेंडर फट गया। सोमवार शाम गैस सिलेंडर फटने के बाद हुए तेज धमाके के साथ दो मंजिला मकान ढह गया। हादसे में एक मासूम समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा। मलवां कस्बा निवासी फल दुकानदार सुरेश गुप्ता ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी पत्नी उमा घर पर खाना बना रही थी। उनके साथ किचन में 14 साल की बेटी लक्ष्मी भी थी। अचानक गैस सिलेंडर में आग लगी तो दोनों चिल्लाती हुईं बाहर की ओर भागीं। इसी बीच तेज धमाका हुआ और दो मंजिला मकान भरभराकर ढह गया। घर पर मौजूद 17 वर्षीय बेटा कुनाल व 10 वर्षीय कार्तिक, 24 वर्षीय आलोक, 10 वर्षीय भतीजा वेद, 13 वर्षीय अर्पित, छह वर्षीय यश उर्फ टुकट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.