बाराबंकी, जुलाई 22 -- यूपी के बाराबंकी में एक मंदिर में हुई बड़ी चोरी ने हड़कंप मचा दिया है। बताया जा रहा है कि बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के मजीठा गांव के समीप स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। मंदिर के पुजारी चंदन मिश्रा के अनुसार चोर मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर मंदिर में घुसे। इसके बाद चोरों ने दानपात्र से करीब पांच लाख रुपये की नगदी और राधा-कृष्ण व लड्डू गोपाल समेत अन्य मूर्तियों के करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह मंगला आरती के लिए मंदिर पहुंचे पुजारी चंदन मिश्रा ने मुख्य द्वार का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी मंदिर कमेटी के सदस्यों...