नई दिल्ली, मार्च 24 -- यूपी के सीतापुर जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही व अवकाश के संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए )को गुमराह करने के चलते ऐलिया ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी(बीईओ) कुलदीप कुमार को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में उन्हें मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय में संबद्ध किया गया है। पूर्व में भी उन पर एसआईआर कार्य के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के गैरहाजिर रहने के चलते जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के निर्देशन पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो चुका है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के दौरान ऐलिया विकास खंड के बीईओ कुलदीप कुमार को पर्यवेक्षणीय दायित्वों के निर्वहन के लिए सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 29 नवंबर से वह बिना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.