नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- कोडीन युक्त सिरप की तस्करी और फर्जी दस्तावेजों से बनी मेडिकल फर्मों के वित्तीय लेन-देन की जांच अब प्रदेश स्तरीय एसआईटी भी करेगी। इस एसआईटी का गठन जल्दी ही कर लिया जाएगा। इसका प्रभारी आईजी स्तर का अधिकारी होगा। यह एसआईटी वर्तमान में चल रही सभी जांचों की नियमित समीक्षा भी करेगी। साथ ही वित्तीय लेन-देन से जुड़े तथ्यों की भी जांच करेगी। इसमें दोषी पाए जाने वाले सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले काफी दिनों से चर्चा में आए इस सिरप प्रकरण को लेकर पहली बार प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजीपी राजीव कृष्ण और एफएसडीए की आयुक्त रोशन जैकब ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कई बातें साफ की। प्रमुख सचिव गृह ने बताया कि एसआईटी सारे तथ्यों को जुटाएगी। हर बिन्दु पर जांच कर अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। डीजीपी ने कहा कि सिरप को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.