यूपी में कोचिंग चेकिंग अभियान से हड़कंप, लखनऊ में सीलिंग, प्रयागराज में अंदर से बंद कर लिया गेट
संवाददाता, जून 24 -- Lucknow Fire Tragedy : लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में 22 जून को एक चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में 15 मौतों के बाद प्रदेश भर में कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों के आधार पर चेकिंग का अभियान चल रहा है। इस अभियान के चलते शहर-शहर हड़कंप मच गया है। बुधवार को लखनऊ के हजरतगंज में ग्रेविटी कोचिंग को सील कर दिया गया। वहां बच्चे नहीं थे। अंदर कोई नहीं मिला। बताया जा रहा है कि चेकिंग के चलते जिम्मेदार मौके से हट गए थे। इसके साथ ही हजरतगंज में चलने वाले आकाश कोचिंग में भी जांच की गई। इस कोचिंग के जिम्मेदार नक्शा नहीं दिखा सके। उन्हें चार बजे तक का समय दिया गया है। ऐलन हलवासिया कोर्ट, चैतन्य में भी चार बजे चेकिंग होगी। वहां बच्चे पढ़ रहे थे इसलिए समय दिया गया है। वहीं प्रयागराज में भी कोचिंग चेकिंग अभियान से हड़कंप मचा हुआ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.