यूपी में किसानों और महिलाओं को बड़ी सौगात की तैयारी, सीएम योगी ने खुद किया ऐलान
नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी में आउटसोर्स कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट के बाद अब किसानों और महिलाओं को सौगात की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज की जल्द घोषणा का ऐलान किया है। सीएम योगी ने कहा कि प्राकृतिक कारणों से फसलों में नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए शीघ्र ही बड़ा पैकेज लाया जाएगा। इससे प्रदेश के तीन करोड़ किसान परिवार लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जल्द ही विशेष पैकेज लेकर आएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों और श्रमिकों को सम्मानजनक व सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश की प्रमुख मंडियों और श्रमिक अड्डों पर अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू किए जाएंगे। इससे पहले सोमवार को सरकार ने आउटसोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.