यूपी में किसका कटेगा टिकट? एक-तिहाई विधायकों पर लटकी तलवार, चुनाव से पहले हलचल!
नई दिल्ली, नवम्बर 22 -- उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले 2024 के लोकसभा चुनावों के विधानसभा-वार आंकड़ों का विश्लेषण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगी दलों के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। आंकड़ों के मुताबिक, 2024 के आम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अपनी ही पार्टी के विधायकों वाली करीब 156 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाने में सफल रहे, लेकिन लगभग 99 ऐसी विधानसभा सीटों पर पिछड़ गए जहां खुद भाजपा के विधायक काबिज हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि अपने क्षेत्र में पार्टी को बढ़त न दिला पाने वालों में योगी आदित्यनाथ सरकार के कई मंत्री भी शामिल हैं। दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रदर्शन अपने विधायकों वाले क्षेत्रों में कहीं ज्यादा मजबूत रहा। सपा ने अपने विधायकों वाली 100 विधानसभा सीटों पर बढ़त हासिल की और केवल 11 सीटों पर ही पिछड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.