हमीरपुर, मई 17 -- Hamirpur Accident: यूपी के हमीरपुर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार की रविवार की दोपहर कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 34 पर छिरका गांव के निकट डंपर से भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में घटना स्थल पर ही कानपुर के नवाबगंज निवासी महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि पांचवीं घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे कानपुर रेफर किया गया है। मृतक चालक लखनऊ का निवासी है। डीएम-एसपी ने भी घटना स्थल का जायजा लिया। हादसा दिन में करीब एक बजे के आसपास उस वक्त हुआ जब बागेश्वर धाम से आ रही एक फाइव शीटर कार ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। कार में पांच लोग ही सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी की कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। इस हादसे में 5...