प्रयागराज, जून 15 -- यूपी में रविवार को आकाशीय बिजली कहर बनकर गिरी। इससे प्रयागराज, संभल और बिजनौर जिलों में एक परिवार के चार लोगों समेत कुल सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रयागराज के यमुना नगर इलाके में कथित तौर पर आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार देर रात बारा तहसील के सोनवर्षा हल्लाबोर गांव में उस समय की है जब विरेंद्र वनवासी अपने परिवार के साथ छप्पर के नीचे सो रहे थे तभी आकाशीय बिजली गिरी। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीता सिंह ने बताया कि झुलसने के कारण विरेंद्र, उनकी पत्नी पार्वती, बेटी राधा और बेटी करिश्मा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सम्भल के गुन्नौर तहसील क्षेत्र में रविवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.