यूपी में कल से घर-घर जाएगी टीम; गिने जाएंगे मकान, फर्श से लेकर रहन-सहन तक के होंगे सवाल
लखनऊ, मई 21 -- Census 2027: यूपी में शुक्रवार से घर-घर टीम जाएगी। मकानों को गिने जाने का सिलसिला शुरू होगा जबकि इंसानों की गिनती दूसरे चरण यानि अगले साल फरवरी में की जाएगी। शुक्रवार से जनगणना के लिए नियुक्त प्रगणक घर-घर जाएंगे। लोगों से 33 सवाल पूछेंगे, जिन्हें प्रगणक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए ऑनलाइन दर्ज करेंगे। वहीं स्वगणना का गुरुवार को अंतिम दिन था। सात से 21 मई तक चली इस मुहिम के दौरान प्रदेश में 46 लाख 93 हजार 783 लोगों ने स्वगणना की। इसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित तमाम अन्य लोग शामिल हैं। स्वगणना के मामले में शाहजहांपुर प्रदेश में शीर्ष पर और कौशांबी सबसे निचले पायदान पर रहा जबकि राजधानी लखनऊ में कुल 98 हजार 331 लोगों ने स्वगणना की। प्रदेश में जनगणना का पहला चरण यानि हाउस सर्वे शुक्रवार से शुरू होगा। 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.