लखनऊ मुख्य संवाददाता, जुलाई 9 -- यूपी में बारिश ने कहर ढा दिया है। खासकर पश्चिमी यूपी में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सड़कों पर सैलाब दिख रहा है। सघन हुई मानसूनी ट्रफ लाइन के कारण मंगलवार से शुरू हुआ भारी बारिश का दौर गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से वेस्ट यूपी की रफ्तार थम गई। बीते 24 घंटे में नजीबाबाद में रिकॉर्ड 310 मिमी मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। बुधवार शाम से गुरुवार रात तक मेरठ सहित वेस्ट यूपी में बारिश बिना रुके जारी रही। इसे देखते हुए पांच जिलों मेरठ-बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर और हापुड़ में शुक्रवार को स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 10 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लखनऊ के अमौसी स्थित यूपी-उत्तराखंड के मौसम मुख्यालय ...