लखनऊ, जनवरी 21 -- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजकीय नलकूपों की लगातार क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए, खासतौर से रबी एवं खरीफ फसलों के सिंचाई काल में किसी प्रकार की बाधा न आने दी जाए। नलकूपों एवं पंप नहरों के मेंटीनेंस के कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए, ताकि आकस्मिक खराबी की स्थिति से बचा जा सके। जलशक्ति मंत्री ने यह निर्देश बुधवार को उदयगंज स्थित सिंचाई विभाग के सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में राजकीय नलकूपों, लघु डाल नहरों तथा वृहद एवं मध्यम पम्प नहरों के संचालन, अनुरक्षण एवं अनुश्रवण की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए। फील्ड से प्राप्त फीडबैक के आधार पर त्वरित कार्यवाही की जाए। लाभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.