नई दिल्ली, जनवरी 13 -- UP Panchayat Election 2026: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। अनंतिम मतदाता सूची आ चुकी है। दावे और आपत्तियां ली जा रही हैं। यह काम 20 फरवरी तक चलेगा। 28 मार्च को फाइनल मतदाता सूची आनी है जिसके लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। कल ही राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी डीएम को पत्र लिखकर सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह आगे तय समय-सारिणी के अनुसार मतदाता सूची तैयार कराएं। इसके लिए 28 मार्च तक सार्वजनिक अवकाश में मतदाता सूची से जुड़े कामों वाले कार्यालयों को खोला जाए। वहीं सोमवार को ही प्रदेश के पंचायती राज विभाग के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बयान में जल्द पंचायत चुनाव की तारीखें सामने आने का संकेत दिया। वैसे चर्चा है कि अप्रैल से जुलाई 2026 के बीच चुनाव कराए जा सकते हैं। तभी तारीखों की घोषणा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.