नई दिल्ली, मई 1 -- UP News: यूपी में कफ सिरप तस्करी मामले में बड़ा ऐक्शन हुआ है। कफ सिरप तस्करी में आरोपी बरदह के नरवें गांव निवासी विकास सिंह की आजमगढ़ और लखनऊ में 50.90 लाख रुपये की संपत्ति शुक्रवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने फ्रीज कर दी। आरोप है कि उसने अवैध कमाई से गांव में मकान बनवाने के साथ ही लखनऊ में फ्लैट बुक कराया था। पुलिस के अनुसार बरदह थाना क्षेत्र के नरवें गांव निवासी विकास सिंह कफ सिरप तस्करी में आरोपी है। उसके विरुद्ध दीदारगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। साइबर थाना पुलिस की जांच में उसकी अवैध संपत्ति और कारोबार के नेटवर्क की जानकारी मिली थी। जांच में पता चला कि विकास ने सिरप की तस्करी से मिले रुपये से अपने पैतृक गांव नरवें में मकान का निर्माण कराया है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 27 लाख 25 हजार 393 रुपये है। इसक...