लखनऊ, जनवरी 22 -- एस्सार समूह उत्तर प्रदेश में 25 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसके लिए दावोस में गुरुवार को करार हुआ। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में इंवेस्ट यूपी के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल दिन दिनों दावोस गया हुआ है। इस साझेदारी से ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती, सप्लाई चेन की दक्षता बढ़ेगी और बड़े स्तर पर औद्योगिक विस्तार से रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। डिजिटल अर्थव्यवस्था को और मजबूती देते हुए एस्सार टेक्नोलॉजी ने इन्वेस्ट यूपी के साथ Rs.200 करोड़ के करार पर हस्ताक्षर किए, इसके तहत राज्य में एक ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित किया जाएगा। यह जीसीसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों को उन्नत आईटी सेवाएं, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन समाधान और नवाचार-आधारित क्षमता निर्माण में सहयोग करेगा। एक अन्य महत्वपूर्ण पहल के तहत एनटीपीसी ग्रीन एन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.