निज संवाददाता, अगस्त 29 -- यूपी के बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाने के थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह ने शनिवार को सरकारी आवास में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वह शहर में डीएम कार्यालय के पास स्थित सरकारी आवास में रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीआईजी संजीव त्यागी, एसपी डॉ. यशवीर सिंह के साथ अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। डीआईजी ने बताया कि थानेदार का शव फंदे से लटकता मिला है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना के कारण समेत अन्य पहलुओं की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।4 महीने पहले वाल्टरगंज का चार्ज मिला था आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थानाक्षेत्र के भीलमपुर छपरा निवासी सूर्यप्रकाश सिंह (57) पुत्र स्व. उमाशंकर सिंह, सिद्धार्थनगर जनपद से स्थानांतरित होकर बस्...