कुठौंद(उरई), दिसम्बर 5 -- यूपी के उरई जिले में कुठौंद थाने में तैनात थाना प्रभारी ने शुक्रवार रात आत्महत्या कर ली। सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। देर रात हुई इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने थाना प्रभारी को खून से लथपथ हालत में कमरे में गिरा पाया। उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से संतकबीर नगर निवासी अरुण कुमार राय कुठौंद थाने में थाना प्रभारी के रूप में तैनात थे। शुक्रवार देर रात उन्होंने अपने कमरे में सरकारी पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। उन्हें आनन फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथी पुलिसकर्मियों ने बताया कि कुछ देर पहले ही वह क्षेत्र से गश्त कर लौटे थे। सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.