लखनऊ, मई 27 -- यूपी में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए काम कर रहे चार और संदिग्ध आतंकियों को बुधवार को एसटीएफ की मदद से गिरफ्तार किया। इनमें सहारनपुर निवासी महकाब (22 वर्ष) व शाहरुख (20 वर्ष), मुजफ्फरनगर निवासी गगनदीप उर्फ गुरी सिंह (25 वर्ष) और हरिद्वार निवासी मुशर्रफ (22 वर्ष) शामिल हैं। एटीएस ने इससे पूर्व पाकिस्तानी गैंगस्टर व आईएसआई से जुड़े चार संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा था। यह चौथा ग्रुप पकड़ा गया है। पाकिस्तनी गैंगस्टर ने स्लीपर सेल के इस ग्रुप को एक स्कूल संचालक व अस्पताल पर हमले समेत अन्य टास्क सौंपे गए थे। आरोपितों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर और गहनता से पूछताछ की भी तैयारी है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के अनुसार पाकिस्तनी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व आबिद जट आईएसआई के इशारे पर भा...