यूपी में एटीएस कमांडो भी हुए सक्रिय, हाई अलर्ट के बाद संदिग्ध आतंकियों के मूवमेंट की जोड़ी जा रहीं कड़ियां
लखनऊ, अगस्त 3 -- उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री आवास, विधानसभा से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग पर आतंकी खतरे की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट घोषित किया गया है। एटीएस को सोशल मीडिया के जरिए शहजाद भट्टी से जुड़े यूपी के कुछ अन्य युवकों के बारे में सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है। एटीएस कमांडो को भी सक्रिय किया गया है। एटीएस ने शहजाद भट्टी और आबिद के इशारे पर देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ अपनी जांच तेज कर दी है। एटीएस ने बलरामपुर से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी शहरोज को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर लंबी पूछताछ की है। एटीएस अब तक पकड़े जा चुके डेढ़ दर्जन संदिग्ध आतंकियों के बीते दिनों के मूवमेंट की कड़ियों को भी जोड़ने का प्रयास कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.