सैफई(इटावा), दिसम्बर 1 -- यूपी के इटावा में उस समय हर आंख नम हो गई जब एक घर से दो अर्थियां उठीं। पहले पति की मौत हो गई। जिसका सदमा उसकी बुजुर्ग पत्नी बर्दाश्त नहीं कर सकी और महज दो घंटे में ही दुनिया छोड़ दी। एक घर से एक साथ दो अर्थियां उठने से पूरे गांव में मातम छा गया। जिसने भी पति-पत्नी की मौत की खबर सुनी उसी की आंखों में आंसू आ गए। दरअसल बीमार चल रहे वृद्ध की रविवार रात मौत हो गई। पति की मौत की खबर उनकी 70 वर्षीय पत्नी सह न सकीं और दो घंटे के अंदर ही उनकी तबीयत बिगड़ी और जान चली गई। विष्णूपुर के रहने वाले 75 वर्षीय राजबहादुर एक सप्ताह से बीमार चल रहे थे। रविवार रात आठ बजे अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हो गई। पति की मौत की जानकारी लगते ही अनारश्री बेहोश होकर गिर पड़ीं। आनन-फानन में परिजन उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.