यूपी में एक लाख का इनामी एहसान एनकाउंटर में ढेर, इंस्पेक्टर समेत दो पुलिसकर्मी घायल
सहारनपुर, मई 29 -- यूपी के सहारनपुर में पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ हो गई। दिन दहाड़े हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक लाख का इनामी एहसान को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। छाती और पैर में गोली लगने से बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शुक्रवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि सरसावा के कपूरी गांव निवासी एहसान अपने साथी के साथ कहीं जा रहा है। पुलिस ने आनन-फानन में जाल बिछाया और बदमाश एहसान और उसके साथी को घेर लिया। खुद को घिरा देखकर एहसान और उसके साथी ने फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी फायरिंग की। दिन दहाड़े दोनों ओर से जमकर गोलियां तड़तड़ाईं। इस दौरान एहसान का साथी मौका पाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.