यूपी में एक यूनिट बिजली की क्या हो कीमत? 30 नवंबर तक ARR दाखिल करेंगी कंपनियां
नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी में अगले साल एक यूनिट बिजली की दर क्या हो? यह तय करने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 30 नवंबर तक सभी बिजली कंपनियां नई दरों के लिए वार्षिक राजस्व आवश्यकता (एआरआर) प्रस्ताव दाखिल करेंगी। हालांकि, हैरानी वाली बात है कि पिछली दरें तय करते हुए नियामक आयोग ने उपभोक्ता हितों के कई मामलों पर आदेश दिए थे, लेकिन पावर कॉरपोरेशन ने इस पर अमल नहीं किया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जुलाई में नियामक आयोग ने बिजली दरें तय की थीं। बिजली दरें तय करते वक्त उसने टोल फ्री नंबर-1912 पर आने वाली शिकायतों के समाधान की व्यवस्था पारदर्शी बनाने के आदेश दिए थे। पावर कॉरपोरेशन ने अब तक ऐसी कोई व्यवस्था नहीं बनाई है। इसके अलावा एक किलोवॉट के घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को अपने घर में ही छोटी व्यापारिक गतिविधि पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.