यूपी में एक भी प्राइमरी स्कूल बंद नहीं किया, योगी के मंत्री संदीप सिंह का अखिलेश पर पलटवार
नई दिल्ली, जुलाई 29 -- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में आरोप लगाया था कि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ी संख्या में प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा था कि इससे पिछड़े, दलित और गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक स्कूल बंद होने का भी दावा किया था। बुधवार को यूपी के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वंतत्र प्रभार) संदीप सिंह ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रदेश में एक भी स्कूल बंद नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों को बंद करने की बात कही जा रही है उनका कम छात्र संख्या के चलते पास के स्कूलों में विलय किया गया है। खाली हुए स्कूलों में प्री-प्राइमरी क्लासेस चलाई जा रही हैं। उन्होंने दावा किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.