यूपी में एक और पुजारी की हत्या, मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने साधु को मारी गोली
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- मुजफ्फरनगर, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी में एक और पुजारी की हत्या कर दी गई है। हरदोई के बाद अब मुजफ्फरनगर से ये मामला सामने आया है। जहां भौराकलां थाना क्षेत्र के भौराकलां गांव में मंगलवार को मंदिर के 81 वर्षीय पुजारी दयानंद स्वामी की गोली मार दी गई। मंदिर आईटीआई कॉलेज के पास स्थित है। वारदात को बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह, एसएसपी सूरज राय और एसपी देहात अक्षय महाडिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, भौराकलां गांव में आईटीआई कॉलेज से सटे मंदिर में दयानंद स्वामी पिछले करीब 15 वर्षों से पुजारी के रूप में रह रहे थे। मंगलवार को बाइक सवार दो युवकों पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.