यूपी में एक और जिले की करेंसी चेस्ट से मिले लाखों के नकली नोट, अफसरों में मची खलबली
मेरठ, सितम्बर 24 -- यूपी में सहारनपुर के करेंसी चेस्ट से 17 करोड़ से ज्यादा के नकली नोट मिलने के बाद अब मेरठ में मंगलपांडे नगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट में लाखों के नकली नोट मिले हैं। यहां अभी तक चार लाख 63 हजार 650 रुपये के नकली नोट का पता चला है। इनमें 500, 200, 100, 50, 20 और 10 रुपये के नोट शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में करेंसी चेस्ट के अंदर नकली नोट मिलने से अधिकारियों में खलबली मच गई है। करेंसी चेस्ट के प्रबंधक ने सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। स्वाट समेत तीन टीमें लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार हरियाणा के हिसार सेक्टर-16 निवासी सरताज सिंह ने बताया कि वह मेरठ के मंगलपांडेनगर स्थित एक्सिस बैंक की करेंसी चेस्ट के प्रबंधक हैं। मंगलवार को बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.