संदीप सिंह, मई 26 -- Bihar News Today: बिहार के सीवान पुलिस महकमे से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में सीवान पुलिस के एक दारोगा और एक विचाराधीन कैदी की दर्दनाक मौत हो गई। इस भयानक दुर्घटना में कैदी की सुरक्षा में लगे तीन अन्य पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दुखद घटना के बाद सीवान पुलिस महकमे और मृत दारोगा के पैतृक गांव में भारी मातम पसर गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीवान के एसपी पूरन कुमार झा ने तत्काल यूपी पुलिस के अधिकारियों से संपर्क साधा और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है।गुड़गांव में पेशी कराकर बस से लौट रही थी पुलिस टीम प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीवान मंडल जेल से एक कैदी को पु...