यूपी में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हादसे में 7 और की जान गई, अब तक 13 लोगों की मौत
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- यूपी के बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव टोल के पास रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। राजस्थान के बांगड़ धाम से दर्शन कर बदायूं लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को कैंटर ने टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गया था। हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सात अन्य घायलों ने मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे बड़ागांव टोल के पास हुआ था। पिकअप में कुल 32 श्रद्धालु सवार थे। सभी राजस्थान के बांगड़ धाम से दर्शन कर अपने घर बदायूं लौट रहे थे। कैंटर की जोरदार टक्कर लगते ही पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कई श्रद्धालु वाहन के नीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.