शुभ्रांशु शेखर लखनऊ, अप्रैल 30 -- यूपी में सड़कों का जाल बिछ रहा है। हाईवे के साथ ही एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं। बुधवार को ही गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ होने के साथ यूपी सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे वाला प्रदेश बन गया है। इस बीच इन पर चलना भी महंगा होने लगा है। अब लखनऊ-कानपुर हाईवे (एनएच-27) पर सफर महंगा होने जा रहा है। इसके लिए नेशनल हाईवे अथारिटी ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मुख्यालय से संस्तुति मिलते ही बढ़ी हुई दर लागू कर दी जाएगी। बढ़ा टोल नवाबगंज टोल प्लाजा पर लिया जाएगा। यह बढ़ोतरी 22 रुपये होगी। हाईवे पर सड़कों के उच्चीकरण के कारण ही टोल दर को बढ़ाया जा रहा है। मौजूदा समय में एनएच-27 पर लाइट मोटर व्हीकल (कार, जीप, एसयूवी) से लखनऊ से कानपुर जाने पर एक तरफ का 95 रुपये टोल पड़ता है। यह अब बढ़कर 117 रुपये हो जाएगा। चौबीस घंटे में वापसी ...