लखनऊ विशेष संवाददाता, अप्रैल 28 -- UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर खोलते हुए इस वर्ष एक लाख नई पुलिस भर्तियों का ऐलान किया है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 परिचालकों को नियुक्ति-पत्र वितरित किए और प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के संकल्प को दोहराया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष लगभग एक लाख नए पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को संपन्न करेगा। इस व्यापक अभियान के अंतर्गत सिविल पुलिस के साथ-साथ उपनिरीक्षक और अन्य विभिन्न श्रेणी के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हाल ही में होमगार्ड विभाग में भी 41,000 से अधिक स्वयंसेवकों की भर्ती के लिए परीक्षाएं सफलतापूर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.