लखनऊ, मई 3 -- उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियों की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य में डेढ़ लाख से अधिक भर्तियों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह बयान उन्होंने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में नवचयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि विभिन्न भर्ती एजेंसियों को स्पष्ट लक्ष्य दिए गए हैं। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस साल लगभग 32 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा, जबकि लोक सेवा आयोग के माध्यम से करीब 15 हजार नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा सब-इंस्पेक्टर (SI) और होमगार्ड के पदों के लिए परीक्षा पहले ही कराई जा चुकी है, जिसमें करीब 45 हजार पद शामिल हैं। साथ ही 45 हजार अन्य पदों पर ...