नई दिल्ली, मई 2 -- फरवरी-मार्च 2027 में यूपी विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और जनवरी से आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में यूपी सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए नई भर्तियां निकालने और लंबित भर्तियों को तेजी के साथ पूरी करने के लिए कमर कस ली है। यूपी सरकार ने इस वर्ष करीब डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। इनमें पुलिस विभाग में लगभग 80 हजार और शिक्षा विभाग में करीब 50 हजार पदों पर भर्ती की योजना है। इसके अलावा राजस्व, स्वास्थ्य, न्याय और महिला एवं बाल विकास विभागों में भी नियुक्तियां प्रस्तावित हैं। कई भर्तियों के विज्ञापन जारी हो चुके हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 10 साल में 10 लाख नौकरियां दी जाएं। मौजूदा सरकार के पास करीब 8 महीने का समय है, जिसमें भर्तियों की प्रक्रिया विज्ञापन, परीक्षा और परिणाम-पूरा करना होगा।पुलिस भर्त...