गोंडा, अक्टूबर 9 -- यूपी में गोरखपुर-गोंडा रूट पर स्वामी नारायण छपिया-मनकापुर स्टेशन के बीच 10 और 11 अक्तूबर को ऑटोमेटिक सिग्नलिंग की कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉक कार्य कराया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने ब्लॉक देने का फैसला किया है। इसके चलते अमृत भारत, इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें बदले रूट से चलाई जाएंगी और कुछ पैसेंजर और सवारी ट्रेनें दो दिन निरस्त भी रहेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने इसकी जानकारी दी। विस्तृत जानकारी रेलवे की वेबसाइट पर उपलब्ध है। रेलवे ने इससे पहले 26 और 27 सितंबर को भी इसी कार्य के लिए ब्लॉक का निर्णय लिया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से बाद में ब्लॉक निरस्त कर दिया गया था।गोरखपुर पैसेंजर समेत कई ट्रेनें निरस्त 10 अक्तूबर को 64220 अयोध्या कैंट-मनकापुर मेमू, 64223/64224 मनकापुर-अयोध्या धाम जंक्शन-मनकापुर मेमू और ...