नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- UP News: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर बदायूं के इस्लामनगर विकास खंड के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मुनब्बर खां को कर्तव्यों के निवर्हन में लापरवाही और शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद मुनब्बर खां के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक नियमावली के तहत विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए हैं। 16 फरवरी को इस्लामनगर ब्लाक परिसर में बीडीओ मुन्नवर खां को बाहुवली नेता व राष्ट्रीय परिवर्तन दल के अध्यक्ष पूर्वमंत्री डीपी यादव की बिना अनुमति सभा कराना मंहगा पड़ गया है। बीडीओ एडीओ को तो 27 फरवरी को ही ब्लाक स्तर से हटाकर संबद्ध कर लिया गया था। मगर शासन ने अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशन पर ब...