लखनऊ, अप्रैल 13 -- यूपी में इस बार मानसून में सामान्य से कम बारिश होगी। सोमवार शाम मौसम मुख्यालय की ओर से दीर्घकालिक पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई गई है। इसके अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु के दौरान प्रदेश में कुल मानसूनी बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। वैज्ञानिकों का मानना है कि वैश्विक समुद्री परिस्थितियों में आ रहे बदलाव मानसूनी हवाओं की ताकत को कमजोर कर सकते हैं। मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी के पीछे तीन मुख्य भौगोलिक कारण हैं। सबसे बड़ा कारण भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में अल नीनो का विकसित होना है। पिछले कुछ समय से समुद्र में ला निना (जो बारिश के लिए अच्छा होता है) की स्थिति थी। यह भी पढ़ें- ब्यूरो :: मानसून के कमजोर रहने की आशंका अप्रैल से जून के बीच यह तटस्थ होकर मानसून की मुख्य अवधि के दौरान अल नीनो में बदल सकत...