वरिष्ठ संवाददाता, मार्च 15 -- यूपी के गोरखपुर में व्यावसायिक सिलेंडर की आपूर्ति न होने से प्लास्टिक दाने का दाम 160 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। इससे डिस्पोजल सिरिंज, ग्लब्स, कैन्युला, ड्रिप सेट आदि आइटम महंगे हो गए हैं। खाड़ी में चल रहे युद्ध का प्रभाव अब पेट्रोलियम उत्पादों के साथ प्लास्टिक उत्पादों पर भी पड़ने लगा है। खाड़ी युद्ध के चलते कच्चे माल का दाम भी बढ़ गया है। इससे प्लास्टिक से बनने वाले रबर और दूसरे सर्जिकल सामानों के दाम महंगे होने लगे हैं। थोक दवा मंडी भालोटिया में सर्जिकल आइटम के विक्रेता अमन सर्जिकल के संचालक सुनील सिंह ने बताया कि सबसे पहले सिरिंज के निर्माताओं ने रेट को बढ़ाने का सर्कुलर जारी कर दिया। सिरिंज की खरीद में 2 से लेकर 10 फीसदी तक थोक रेट में बढ़ोतरी हुई है। तीन एमएल वाले सिरिंज का थोक आपूर्ति रेट अब 120 रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.