लखनऊ, जनवरी 1 -- सीएम योगी की सख्ती के बाद अब लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर के एआरटीओ प्रवर्तन को निलम्बित कर दिया गया है। यूपी परिवहन विभाग ने यह कार्रवाई एसटीएफ की रिपोर्ट दर्ज होने के 48 दिन बाद की है। एसटीएफ ने आरटीओ दफ्तर के कर्मचारियों और अफसरों की साठगांठ से ट्रकों से वसूली करने की जांच की थी। जांच में कई साक्ष्य मिलने के बाद इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसमें पहले भी यात्री कर अधिकारी समेत कई कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इन तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी झांसी के उपपरिवहन आयुक्त केडी सिंह को बनाया गया है। परिवहन विभाग के विशेष सचिव केपी सिंह ने लखनऊ के एआरटी प्रवर्तन राजीव कुमार बंसल, रायबरेली के एआरटीओ प्रवर्तन अम्बुज और फतेहपुर की पुष्पाजंलि मित्रा को निलम्बित करने का आदेश जारी किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.