यूपी में इन लोगों को चार लाख की सहायता देगी योगी सरकार, सीएम ने अफसरों को जारी किए निर्देश
लखनऊ, मई 14 -- CM Yogi Order: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-पानी और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि के मामले में अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को 24 घंटे में सहायता राशि उपलब्ध कराने का कड़ा निर्देश दिया है। यूपी सरकार आपदा में मृत्यु पर पीड़ित परिवार को चार लाख रुपये सहायता राशि प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने राहत कार्य में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। कहा कि फसलों के नुकसान में भी पीड़ित किसानों को सहायता पहुंचाई जाए। सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने और हालात का जायजा लेने के निर्देश भी दिए।सरकार पूरी मजबूती से जनता के साथ मौसम बिगड़ने से प्रदेश में बीते 24 घंटे में 26 जिलों में 111 जनहानि हुईं और 72 लोग घायल हुए। 170 पशुहानि तथा 227 मकान क्षति की सूचना प्राप्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.