यूपी में इन महिलाओं के लिए रोडवेज बस में आजीवन मुफ्त यात्रा, योगी कैबिनेट में बड़ा फैसला
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में बुजुर्ग महिलाओं की सुविधा के लिए बड़े निर्णय पर मुहर लगाई गई। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए अब उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की सामान्य बसों में यात्रा निशुल्क होगी। इन महिलाओं के लिए आजीवन रहेगी। राज्य सरकार ने लोक कल्याण संकल्प-2022 के तहत 'सशक्त नारी' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए इस प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की है। राज्य सरकार के इस फैसले का लाभ प्रदेश की लगभग एक करोड़ महिलाओं को मिलेगा। इससे महिलाओं को प्रतिदिन आने-जाने के खर्च में राहत मिलेगी। विशेष रूप से 60 वर्ष से अधिक उम्र की उन महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन अधिक सुलभ होगा, जिन्हें नियमित रूप से विभिन्न कार्यों के लिए यात्रा करनी पड़ती है। सरकार इसके लिए हर माह 22.55 करोड़ का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.