बरेली, मार्च 28 -- Bareilly Murder News: यूपी के बरेली जिले के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में इंटर के छात्र 17 वर्षीय शिवा पटेल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार शाम दोस्तों के साथ हुई कहासुनी के बाद उस पर हमला किया गया था। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बाद शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पांच नामजद समेत आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है। इज्जतनगर क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी निवासी शिवा पटेल इंटर का छात्र था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम उसका दोस्त मानव राजपूत बातों में फंसाकर घर से बुलाकर ले गया था। वह उसे लेकर संजयनगर में चार खम्भा के पास पहुंचा, जहां अशोक विहार कॉलोनी का गौरव, कृष्णा, सैनिक कॉलोनी का पारस, रचित और तीन अन्य लड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.