अमेठी, दिसम्बर 13 -- यूपी में इन दिनों आवारा कुत्तों से दहशत फैली है। अमेठी की बात करें तो यहां लगातार तीन दिन से कुत्ते लोगों पर हमला बोल रहे हैं। कुत्तों के हमले के चलते लोगों ने घरों से निकलना तक बंद कर दिया है। कुत्तों की दहशत के चलते छोटे-छोटे बच्चों को भी लोग अकेला छोड़ने से डर रहे हैं। गुरुवार को 18 और शुक्रवार को 23 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार देर शाम से शनिवार तक 11 और लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो गए। तीन दिनों में अब तक कुल 52 लोग घायल हो चुके हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए शुकुलबाजार सीएचसी में भर्ती कराया गया। लगातार हो रहे हमलों के कारण लोग बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर वर्मा ने बताया कि सभी घायलों को एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाया गया है और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.