अतरौली (हरदोई), मार्च 7 -- यूपी के हरदोई जिले से एक बार फिर अजब-गजब मामला सामने आया है। दो महीने पहले मजदूर को नोटिस भेजने के बाद अब अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गंजहाखेड़ा मजरा कुकुरा में आयकर विभाग ने एक ऑटो चालक को 38.50 करोड़ रुपये के लेन देन और उसका आयकर रिटर्न न भरने का नोटिस जारी कर दिया। नोटिस देख ऑटो चालक के होश उड़ गए। अब वह ऑफिसों के चक्कर लगाने को मजबूर है। अतरौली थाना क्षेत्र के गांव गंजहाखेड़ा निवासी 52 वर्षीय रामपाल ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के टेलर रजनीश को डाकिया मेरे नाम की एक चिट्ठी दे गया था। टेलर ने यह चिट्ठी मुझे दी। इसे जब खोल कर देखा तो यह आयकर विभाग का नोटिस था। इसमें 38.50 करोड़ रुपये के लेन-देन और उसका इनकम टैक्स रिटर्न न भरने का जिक्र था। नोटिस से परेशान रामपाल ने हाईकोर्ट के एक वकील से संपर्क साधा और मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.